शाहनवाज हुसैन ने कहा मोदी को फिर पीएम बनाएगा बिहार देगा सभी 40 सीटें






मुजफ्फरपुर जेएनएन | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बिहार की जनता है |अगले लोकसभा चुनाव में यहां की सभी 40 सीट एनडीए को मिलेगी ताकि मोदी फिर से प्रधानमंत्री बन सके भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने शनिवार को यह दावा प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया उन्होंने कहा कि 3 मार्च को पटना के गांधी मैदान में एनडीए की संकल्प रैली से इसका अंदाजा लग जाएगा उन्होंने कहा कि देश में अब की बार 405 के मिशन पर एनडीए काम कर रहा है|





कई राज्यों में सहयोगियों से सीटों पर तालमेल हो गया है। पश्चिम बंगाल व ओडिशा में भाजपा की लहर है। पुलवामा हमले को लेकर शाहनवाज ने पाकिस्तान के साथ कांग्रेस को भी कठघरे में खड़ा किया। कहा कि आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को कूटनीति स्तर पर करारी मात मिली है। उसे भारत ने दुनिया से अलग-थलग कर दिया है। आगे उसका दाना-पानी भी बंद करेंगे। मगर, कांग्रेस ऐसे माहौल में भी राजनीति कर रही। वह पाकिस्तान की जगह प्रधानमंत्री को घेर रही। देश की जनता इसका जवाब देगी।





तेजी से विकास कर रहा बिहार





भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि केंद्र व राज्य में एक सरकार होने से बिहार तेजी से विकास कर रहा है। विकास दर सबसे अधिक है। परियोजनाओं पर भी तेजी से काम हो रहा। वहीं विपक्षी दल फोटो सेशन में लगा है। लोकसभा चुनाव में हमारी जीत तय है।





पुलवामा हमले के समय डांस कर रहे थे राहुल गांधी





शाहनवाज हुसैन ने पुलवामा हमले के बाद प्रधानमंत्री को घेरने को लेकर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। कहा, हमले के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का गुजरात में डांस करते वीडियो-तस्वीर ट्वीट हुई। जनता सब देख रही। 


Comments

Popular posts from this blog

आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर की मौत की खबर

पाकिस्तान में विंग कमांडर अभिनंदन को दी गई शारीरिक नहीं मानसिक प्रताड़ना