दोस्ती से बढ़कर देशभक्ति,सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान का लिया बदला






फेसबुक पर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने के मामले में मुलाना पुलिस ने नोहनी गांव में जूस कार्नर चला रहे फरीद खान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित 23 वर्षीय फरीद खान गांव गंगेरू थाना कादला जिला शामली उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। फरीद करीब छह माह से गांव नोहनी में किराये के मकान में रह रहा था।





पाकिस्तान हाथ को दिखाया बलशाली
बराड़ा के डीएसपी सुधीर तनेजा ने बताया कि नोहनी में रहने वाले फरीद खान ने 22 फरवरी को अपने फेसबुक एकाउंट पर भारतीय तिरंगे में रंगा मेंढक बनाया। इसके बाद पाकिस्तान के झंडे के रंग में रंगा हाथ बनाया और उसे मेंढक के ऊपर रखकर मेंढक की आंखों से झाग निकलते हुए दिखाया। 





स्क्रीन शॉट लेकर पहुंचा पुलिस के पास
काल्पी गांव का राहुल फरीद के फेसबुक फ्रेंड लिस्ट में शामिल है। राहुल ने फरीद की फेसबुक से स्क्रीन शॉट लिए और कलाल्टी पुलिस चौकी में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। मुलाना थाना पुलिस ने आरोपित फरीद खान को गिरफ्तार कर लिया। फरीद पर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान की धारा का केस दर्ज किया गया है।


Comments

Popular posts from this blog

आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर की मौत की खबर

पाकिस्तान में विंग कमांडर अभिनंदन को दी गई शारीरिक नहीं मानसिक प्रताड़ना