Sergical Strike-2-भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान में 1000 किलो ग्राम बम से हमला किया






खबर है कि भारतीय वायुसेना के 12 मिराज 2000 एयरक्राफ्ट ने बालाकोट, चकोटी और मुजफ्फराबाद में बम गिराए। वायुसेना के इस एयरस्ट्राइक में कई आतंकी लॉन्च पैड के ध्वस्त होने की खबर है। खबर यह भी है कि यहां मौजूद जैश का कंट्रोल रूम अल्फा-3 भी नेस्तनाबूत हो गया है। अपुष्ट खबरों के अनुसार पाकिस्तान में भारतीय वायुसेना के इस एयरस्ट्राइक में 200-300 आतंकवादी मारे गए हैं।





जिस बालाकोट को वायुसेना ने निशाना बनाया है उसका इतिहास यह है कि महाराजा रंजीत सिंह ने 1831 में यहां सैयद अहमद को मात दी थी। सैयद अहमद उस समय मौजूदा दौर में तालिबान प्रमुख रहे मुल्ला उमर की तरह था।





बता दें कि साल 1999 में कारगिल युद्ध में मिराज 2000 विमानों का बड़े स्तर पर इस्तेमाल हुआ था। पिछले 20 साल में मिराज ने किसी कार्रवाई में भाग नहीं लिया और अब पाकिस्तान में घुसकर न सिर्फ सफलतापूर्वक एयरस्ट्राइक को अंजाम दिया, बल्कि सुरक्षित वापस भी लौट आए। सूत्रों के अनुसार मिराज 2000 के 12 विमानों ने आदमपुर एयरबेस से उड़ान भरी थी।





भारत की इस Surgical Strike2 के बाद पाकिस्तान में खलबली मची हुई है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने पाकिस्तानी सीमा में भारतीय वायु सेना के Air Strike के बाद आपात बैठक बुलाई है।





समाचार एजेंसी एएनआई ने भारतीय वायु सेना के सूत्रों के अनुसार खबर दी है कि भारत ने 26 फरवरी को सुबह साढ़े तीन बजे हमला किया। खबर है कि भारतीय वायु सेना के मिराज 2000 ने एलओसी पार गुलाम कश्मीर में आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया और पूरी तरह से नेस्तनाबूत कर दिया।









वायुसेना के सूत्रों के अनुसार गुलाम कश्मीर में 1000 किलो बम गिराए। इस स्ट्राइक में 12 मिराज 2000 जेट ने हिस्सा लिया। 





दूसरी तरफ भारत की इस कार्रवाई की तस्दीक सीमा पार से भी हुई है। पाकिस्तान ने भारतीय वायुसेना पर एयर स्पेस के उल्लंघन का आरोप लगाया है।


Comments