जब SSC की परीक्षा देने पहुंचे 2 अभ्यर्थियों को देख चौक गई पुलिस, हुआ यह खुलासा






मामला शहर के सीतयोग इंजीनियरिंग कॉलेज परीक्षा केन्द्र का है। पकड़े गए स्कॉलर का नाम अमित कुमार है। वह कैमूर जिले के पजरावां गांव का रहने वाला है।





पुलिस की पूछताछ में पता चला कि वह अमित, बक्सर के रहने वाले मुकेश कुमार सिंह के बदले में परीक्षा देने पहुंचा था। लेकिन, परीक्षा हॉल में पहुंचने से पहले वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने पूछताछ के बाद सही अभ्यर्थी यानी मुकेश कुमार को भी पकड़ लिया।





परीक्षा केन्द्र पर सही अभ्यर्थी मुकेश कुमार और स्कॉलर की गेट पर मुलाकात हुई। तय प्लान के मुताबिक, मुकेश ने बायोमैट्रिक्स पर अंगूठा लगाकर अपनी हाजिरी लगाई। इसके बाद अमित को परीक्षा हॉल में जाना था। लेकिन परीक्षा सेंटर पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम थे। इसे देखकर अमित डर गया। 





अमित ने मुकेश को ही परीक्षा हॉल में जाने की सलाह दी। इसके बाद वह परीक्षा केंद्र से दीवार फांदकर भागने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान पुलिसकर्मियों की नजर उस पर पड़ गई और अमित को पकड़ लिया गया।





अभ्यर्थी मुकेश कुमार ने बताया कि एसएससी में स्कॉलर सेट करने के लिए राकेश नाम के एक युवक ने 30 हजार रुपए में सेटिंग कराई। अमित, दिल्ली में रहकर सिविल सर्विसेस की तैयारी करता है। इसके बाद अभ्यर्थी के वेश-भूषा में ही परीक्षा देने के लिए सेंटर में पहुंचा था।


Comments

Popular posts from this blog

आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर की मौत की खबर

पाकिस्तान में विंग कमांडर अभिनंदन को दी गई शारीरिक नहीं मानसिक प्रताड़ना