आप भी बनाते हैं Tik-Tok पर वीडियो जाने की हुई ऐप को बैन करने की सिफारिश

Screenshot_20190303-141226~2

Facebook को TikTok से मिली कड़ी टक्कर:

रिपोर्ट के मुताबिक, यह ऐप Facebook को कड़ी टक्कर दे रही है। इसे पिछले वर्ष ही लॉन्च किया गया था। वर्ष 2018 में इस ऐप को 663 मिलियन यूजर्स ने अपने डिवाइस में इंस्टॉल किया था। वहीं, Facebook ने पिछले वर्ष 711 मिलियन का आंकड़ा छुआ था। अगर Instagram की बात करें तो पिछले साल 444 मिलियन नए डाउनलोड्स मिले थे। सबसे अहम बात यह है कि TikTok ने जो 1 बिलियन डाउनलोड का आंकड़ा पार किया है उसमें चीनी मार्केट में किए गए ऐप इंस्टॉल का डाटा सम्मिलित नहीं है। इसका सीधा मतलब यह कि इस ऐप के डाउनलोड का डाटा इससे कई ज्यादा है।

[youtube https://www.youtube.com/watch?v=f5EpJ2-DxOs]

रिपोर्ट में बताया गया है कि TikTok 2018 की चौथी सबसे लोकप्रिय नॉन-गेम ऐप है। इससे पहले WhatsApp, Facebook Messenger और Facebook आते हैं। विश्लेषकों ने बताया है कि कुछ डाउनलोड में से भारत की हिस्सेदारी 25 फीसद है। वहीं, इस वर्ष जनवरी से यह संख्या बढ़कर 43 फीसद हो गई है।

TikTok को बैन करना चाहती है तमिलनाडु सरकार:

वैसे तो यह ऐप काफी लोकप्रिय है लेकिन काफी समय से इसे आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। कई ऐसे मामले में सामने आए हैं जिसमें TikTok को इमेज और वीडियो के साथ छेड़छाड़ के लिए भी इस्तेमाल किया गया है। वहीं, कई लोग बच्चों को भी टारगेट कर रहे हैं। इसी के चलते तमिलनाडु सरकार ने केंद्र सरकार से इस ऐप पर बैन लगाने की सिफारिश की है।

Comments

Popular posts from this blog

आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर की मौत की खबर

पाकिस्तान में विंग कमांडर अभिनंदन को दी गई शारीरिक नहीं मानसिक प्रताड़ना